ऋषिकेश। शिवपुरी में गंगा में नहाते हुए दो युवा डूब गए। दोनों जयपुर, राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बीती शनिवार ही शिवपुरी पहुंचे थे और यहां कैम्प शिवपुरी में चेक-इन किया था। उनके साथ उनके साथी राजकुमार मीणा और उनकी पत्नी भी थे। डूबने वालों में लवेश साटिवाल, 26 वर्ष पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान जो राजस्थान सरकार के विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। दूसरे चेतना मीणा, उम्र – 27 वर्ष पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रतापनगर, जयपुर, राजस्थान है।
0 0 Less than a minute