कार खाई में गिरने से तीन की मौत
रुद्रप्रयाग। कुरछोला-सिरवाड़ी-गोरपा मोटर मार्ग पर कुरछोला से जखनोली बारात लेकर जा रही एक कार अर्जुन बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे वाहन में सवार चालक और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
0 0 Less than a minute