ई रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत
हरिद्वार।
देर रात एक ई रिक्शा को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
भीषण टक्कर में ई रिक्शा चालक की मौके पर मौत हुई।
क्षेत्र के चंडीघाट चौक पर हादसा हुआ।
अज्ञात वाहन ई रिक्शा को टक्कर मार कर मौके से फरार हुआ।
भीमगोड़ा क्षेत्र से अपने घर बैरागी कैंप जा रहा था ई रिक्शा चालक।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को मेला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया।
मेला अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित किया।
देर रात चालक के परिजन मेला अस्पताल पहुंचे।
रिक्शा चालक जितेंद्र कुमार 28 वर्ष हस्तिनापुर मेरठ के मूल निवासी थे।
पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।